टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 4/05/2025 दिन रविवार को विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन झारखंड के तत्वावधान में गुरुनानक आडिटोरियम रामगढ़ में श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में सर्व ब्राह्मणों की उपस्थिति मे हर्षोल्लास के साथ परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही भव्य रुप से हजारों की संख्या में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सतीश चंद्र दूबे कोयला मंत्री एवं खनन राज्य मंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश अध्यक्ष को अनेक ब्राह्मणों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। उसके बाद भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भगवान परशुराम जी की वैदिक मंत्रोच्चारण रीतिनुसार पूजन किया गया। सभा मे ब्राह्मण समाज के गणमान्य विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने की, मंच संचालन अमित मणि शर्मा एवं प्रहलाद पाण्डेय ने किया। स्वागत भाषण प्रदीप कुमार शर्मा ने दिया, जिसमें उन्होंने संगठन के द्वारा ब्राह्मण समाज के उत्थान में किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने ब्राह्मण समाज के पौराणिक महत्व के बारे में प्रकाश डाला।
परशुराम भगवान शास्त्र और शस्त्र के विद्वान थे। ब्राह्मणों का जीवन त्याग और बलिदान का जीवन हैं। भारत के संपूर्ण ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक उत्थान में ब्राह्मणों का अतुलनीय योगदान रहा है। वर्तमान समय में दयनीय परिस्थितियों में हमें एक दूसरे का सदैव सहयोग करना चाहिए।
प्रकाश मिश्रा ने भी सभा को संबोधित करते भारत में ब्राह्मणों के वर्तमान स्थिति पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज ज्यादातर ब्राह्मण आर्थिक पिछड़ेपन के कारण समाज में बेरोजगारी और गरीबी के शिकार हो रहे जिसे सरकार को इस विषय पर चिंता करने की आवश्यकता है। विक्रम पाण्डेय पूर्व प्रत्याशी भाजपा टुंडी विधानसभा ने ब्राह्मणों में आपसी एकजुटता और संगठित होने पर बल दिया। ज्ञान ब्रह्म पाठक ने भारत मे ब्राह्मण के त्याग और बलिदान पर अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम में प्रदीप कुमार मिश्रा, जय प्रकाश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, महेश मिश्रा प्रहलाद पाण्डेय, ईलारानी पाठक, कृष्णा उपाध्याय, रमाशंकर पांडेय, विनोद मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, श्याम शर्मा, गोकुल शर्मा,सरिता पाण्डेय, संगीता दूबे,नंदु शर्मा, प्रकाश चंद्र व्यास, मुना मिश्रा, अनुज तिवारी, अंकित पाठक, सुरेंद्र पांडेय, नवीन पांडेय आदि हजारों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse