आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर लगे प्रतिबंध : निर्मला सीतारमण

 

वित्त मंत्री ने पाकिस्तान की वित्तीय सहायता रोकने का बनाया अंतरराष्ट्रीय दबाव 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिये हैं। पाकिस्तानी एयरलाइंस और सिंधु जल समझौता रोकने के बाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की कमर तोड़ने की तैयारी में भारत जुट गया है। 

भारत एशियाई विकास बैंक (एडीबी) को पाकिस्तान को वित्तीय सहायता देने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहा है। एशियाई विकास बैंक एडीबी से भारत ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देनें वालों की फंडिंग पर रोक लगायें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एडीबी प्रमुख से बैठक में यह मुद्दा उठाया है। बता दें कि वित्त मंत्री एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए इटली के मिलान पहुंची हैं। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एक बैठक के दौरान सीधे एडीबी अध्यक्ष के साथ इस मामले को उठाया है। इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने अपने इटालियन समकक्ष के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है और कई यूरोपीय देशों के साथ बातचीत कर रही हैं। 

भारत पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में शामिल करने के लिए भी दबाव डाल रहा है। साथ ही इस्लामाबाद को बहुपक्षीय वित्त पोषण प्रवाह की समीक्षा करने का आह्वान कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse