एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने अपने नये लुक से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में प्रदर्शित फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पश्मीना रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने छोटे बालों की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया है।
उन्होंने पोस्ट को केवल चॉप-चॉप कैप्शन के साथ शेयर किया, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता और अटकलें तेज हो गयी हैं। पश्मीना के इस लुक में अचानक आये बदलाव ने सवाल खड़े कर दिये हैं। क्या यह किसी नये किरदार की तैयारी का हिस्सा है।
फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई कलाकार अपने लुक में इतना बड़ा बदलाव करता है और कोई ठोस वजह सामने नहीं आती, तो अक्सर इसे किसी आने वाली फिल्म के रोल की तैयारी माना जाता है। फिलहाल पश्मीना की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसे छोटे बदलाव किसी बड़े ऐलान का संकेत होते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse