एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नॉर्वे के स्टार टेनिस खिलाड़ी कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया।
रविवार देर रात खेले गये फाइनल मुकाबले में कैस्पर रूड ने ब्रिटेन के जैक ड्रेपर को दो घंटे 29 मिनट तक चले मैच में 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया।
कैस्पर रूड का यह पहला मास्टर्स 1000 खिताब है। रूड ने दो बार ड्रेपर की सर्विस तोड़कर पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया। वहीं ड्रेपर ने दूसरा सेट 3-6 से जीतकर मुकाबले में वापसी की।
रूड ने तीसरे सेट में 3-2 की बढ़त बनाते हुए अंत में 6-4 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान कैस्पर रूड ने नौ और ड्रेपर ने छह ऐस लगाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse