टीम एबीएन, कोडरमा। गायत्री शक्तिपीठ की महिला इकाई गायत्री महिला मंडल एवं टाटा एआई का 11वा रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को झुमरी तिलैया के सूर्या बैंक्विट हॉल में किया गया। इस शिविर में तीन महिला सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजीत बरनवाल के पुत्र आदर्श कुमार ने नौवीं बार तथा महिला मंडल की सुनीता भगत, राज भगत के नाम शामिल है।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ कोडरमा के जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल, गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी ईश्वर साव, जिला समन्वयक राजेंद्र साव,डॉक्टर नीरज कुमार एवं ए आई के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जेलर अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्रीस और फाइटर का कार्य करता है रक्तदान। रक्तदान किसी गरीब व असहाय और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए समय-समय पर करते रहना चाहिए। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बनवाने कहा कि रक्तदान एक महायज्ञ है और रक्तदान प्रत्यक्ष पुण्य कर्म है।
प्रत्येक नागरिक को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए। वहीं गायत्री परिवार के ईश्वर साव, राजेंद्र साव, महिला मंडल की कामिनी देवी, सुनीता भगत, रंजीत कुमार, विनोद कुमार ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कर्म है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता इसलिए जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किसी का दान किया हुआ रक्त ही उसके प्राण को बचा सकता है।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के राजेंद्र बरनवाल, मृत्युंजय भास्कर, राजेश कुमार, संतोष बरनवाल, विनोद बरनवाल, सावित्री बरनवाल, सुजाता बरनवाल, रेखा बरनवाल, रानी देवी, मुक्ता बरनवाल, ब्लड बैंक के टेक्नीशियन अमित कुमार, सूरज कुमार, विवेक प्रसाद, पप्पू दास, अनीश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
22 रक्तदाताओं के नाम इस प्रकार हैं
सुनीता भगत, सुचिता कुमारी, नमिता कुमारी, डॉ नीरज शाह, आदर्श कुमार, रंजीत कुमार, ईश्वर साव, राजीव गौरव, चंदन कुमार, गोपाल सिंह, सौरभ सुमन, सत्येंद्र पंडित, मुकुल राज, नित्यानंद, गोपाल लहरी, राज भगत, किशोर प्रसाद कुशवाहा, संजय बरनवाल, जागेश्वर साव, राजेंद्र प्रसाद बरनवाल, अजय कुमार सिंह, राजीव, रंजन कुमार यादव के नाम शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse