एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए रांची आएंगे। उनके अलावा इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी।
रांची पुलिस भी सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल शुरू कर दी है। गुरुवार को एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिये।
रांची पुलिस 10 मई को होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने यतायात रूट प्लान को लेकर ट्रैफिक एसपी से भी बातचीत कर कई अहम दिशा निर्देश दिये।
इसके अलावा मीटिंग के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था के सख्त करने के साथ साथ मीटिंग के दिन तक लगातार इलाके में गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीएम शामिल होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse