एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (जॉर्ज टाउन प्रयागराज। प्रयागराज जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ASG eye hospital के तत्वाधान में प्रयागराज जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आई आईटीएम कॉलेज के परिसर में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर टेक्नीशियन नर्स स्टाफ ने विभिन्न प्रकार के नेत्र रोगों का परीक्षण किया।
जिसमें निशुल्क चश्मा निशुल्क दवाइयां और निशुल्क परामर्श दिया गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल द्वारा गरीब बच्चों को बिजली विभाग के स्टाफ जस्ट टाउन थाने के कुछ इंप्लाइज और जॉर्ज टाउन क्षेत्र के बहुत सी सारी जनता ने अपने नेत्र रोग का उपचार कराया और मुफ्त में दवाई चश्मा लेकर अत्यधिक उत्साहित रहे।
ट्रस्टी ने बताया कि इस तरीके का आयोजन ट्रस्ट हमेशा करता रहेगा और करता रहा है, जिससे क्षेत्र के गरीब निर्धन रोगी आवश्यकता अनुसार लोगों कि जांच होती रहेगी ताकि हमारे क्षेत्र की जनता खुशहाल और अच्छे व्यतीत करती रहे। आई आईटीएम कॉलेज जॉर्ज टाउन प्रयागराज के डायरेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरीके का आयोजन अगर परिसर में होता रहेगा तो हमारे कॉलेज के स्टूडेंट उसका लाभ उठाते रहेंगे।
ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम हम सहयोग करते रहेंगे। अगला विजन ट्रस्ट की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, गरीब लड़कियों की शादी विवाह में सहयोग करना, निर्धन व्यक्तियों को सहयोग करना, स्वास्थ्य जांच करते रहना, गंभीर बीमारियों में अस्पतालों में उनका एडमिट करना आदि विभिन्न साफ सफाई का इसी तरीके से कैंप लगते रहेंगे।
मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि 25 और 26 को ग्राम भिटरिया घोड़ेडीह तहसील करछना प्रयागराज में यह ट्रस्ट पुन ह कैंप लगाएगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी, डॉ नागेंद्र मणि त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, ऋषभ तिवारी, ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर दिलीप कुमार ओझा, एडवोकेट आयुष तिवारी, तुषार तिवारी, नैतिक तिवारी एवं डॉक्टर के पैनलनल में अभिनव अभिषेक, योगेश मिश्रा, वैद्य विकास तिवारी, वैद्य विनोद मिश्रा, केवल जीत आदि मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse