सलगी +2 विद्यालय कुडू में शिक्षकों का सामूहिक सेवानिवृत सह विदाई कार्यक्रम

 

  • शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होते हैं, आज मैं भी शिक्षक के कारण इस मुकाम तक पहुंच सका हूं : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण (डीसी) 
  • शिक्षक छात्रों के सर्वांगीण विकास कराने में महत्ती भूमिका निभायें : अभिजीत कुमार (जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी) 
  • मणि उरांव का शिक्षक संघ में योगदान सराहनीय यादगार : अनूप केसरी (प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ) 
  • मैं शिक्षक के रूप में सेवा किया भविष्य में समाज की सेवा करूंगा : मणि उरांव (सेवानिवृत शिक्षक सह जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ) 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के सलगी +2 उच्च विद्यालय कुडू में सामूहिक सेवानिवृत सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
मौके पर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत शिक्षक मणि उरांव, विनोद सिंह और मनोहर टोप्पो को सेवानिवृत लाभ दिया गया।

मौके पर डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक की भूमिका कोई भी छात्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण होती है। आज मैं भी अपने प्राथमिक शिक्षक के कारण इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। उन्होंने बच्चों को कहा कि मैं जब भी झारखंड के स्कूलों में आता हूं तो मुझे भी अपना बचपन का स्कूल जैसा अनुभव होता है आप यहां मातृभाषा हिंदी सीखते हैं। मैं मराठी सीखता था। 

उन्होंने छात्रों को कहा की आप अपने सपनों को बड़ा पाने का प्रयास कीजिए और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्कूलों की ओर जाइये। तब आपको लगेगा की दुनिया कितनी बड़ी और खूबसूरत है इसलिए आप मेहनत करें पढ़ाई के समय केवल पढ़ाई करें और अपने स्कूल मातापिता और समाज देश का नाम गौरवान्वित करें। 

उन्होंने मणि उरांव के बारे में कहा कि प्रोन्नति के संबंध में बराबर मिलते थे और मुझे भी लगा की शिक्षक अपना जीवन छात्रों के जीवन बनाने में लगाते हैं तो इनकी मेहनत का फल प्रोन्नति अवश्य मिलना चाहिए और लगभग 35 वर्षों के बाद सामूहिक प्रोन्नति दिया जा सका, इन्हे नये जीवन की मंगलमय की कामना करता हूं। 

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग का उत्तरदायित्व बनता है की सेवानिवृत के दिन ही सभी प्रकार का पावना उपलब्ध कराया जा सके ताकि आफिस का चक्कर न लगाए, उन्होंने कहा कि जल्द प्रोन्नति मिलेगी साथ ही शिक्षकों को कहा की शिक्षक भी बच्चों के सर्वांगीण विकास कराने में महत्ती भूमिका निभाये।  

मौके पर अजप्ता के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने मणि उरांव की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मणि उरांव के कारण शिक्षक संघ मजबूत बना और आगे भी इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। मणि उरांव ने कहा कि मैं बच्चों की सेवा लगातार 36वर्षों से अधिक किया हूं। भविष्य में समाज की सेवा करूंगा। विधायक भविष्य का बनेंगे सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता यदि चाहेगी तो जरूर बनूंगा। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को बांधे रखा। विशेष कर वाट्सअप, गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक से संबंधित नाटक के बदौलत दिखाना चाहा कि आज मोबाइल सोसल मीडिया में कितना जड़ तक पहुंच चुका है जिसका परिणाम घातक होता जा रहा है। 

मौके पर प्रदेश शिक्षक संघ के राकेश कुमार, अजय सिंह, शंभू शर्मा, विजय दास, सलोमी लकड़ा, जोहरा जमाल, संध्या सिंह, पुष्पा बाखला, तौहीद आलम, इनामूल हक, नासिमुद्दीन मिर्दाहा, नरेश कुमार  दसाऊंधी, सगीर अंसारी, बैजनाथ प्रजापति, गणेश लाल, मारुती भगत, वकील भगत, सुजीत कुजूर, आदित्य बैध, अजय भगत, नसीम, असीम खलखो, सुमन दास, प्रदीप हिंद, नवनीत गौर आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse