आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने सिमलिया एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में लगाया योग शिविर

 

शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक : डॉक्टर करुणा सहदेव 

टीम एबीएन, रांची। आज आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में शहर के सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षिका रांची के प्राख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर आचार्या करुणा शाहदेव ने योग की महत्ता के वैज्ञानिक पक्ष पर बच्चों को प्रशिक्षित किया। 

उन्होंने योग के बिषय में बताते हुए कहा कि संयोगो योगो इत्युक्तो जीवात्मा परमात्मन: यानि जीवात्मा का परमात्मा में मिल जाने की जो प्रक्रिया है इसे ही योग कहते हैं। परम पुरुष का सबसे जटिल संरचना मानव संरचना है। अभी भी लोग इस संरचना को अच्छी तरह से समझ नहीं पाए हैं इन जटिल संरचनाओं में बहुत सारे ग्रंथियां है एवं सभी ग्रंथियां से रस का स्राव होता है। 

इस ग्रंथि रस के स्त्राव की अधिकता या कमी हीं विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक विकृतियों जन्म लेते हैं। योगासन के माध्यम से शरीर के सारे ग्रंथियां में संकुचन एवं फैलाव की प्रक्रिया होने से उन तमाम ग्रंथियां के ग्रंथी रस का क्षरण सम मात्रा में हो जाती है एवं जो व्याधियों हैं वह चली जाती हैं। 

साथ ही केवल सात्विक आहार ग्रहण करने मात्र से शरीर के साथ-साथ मन पर भी उसका सात्विक प्रभाव पडता है और जब शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ होगा और जब शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहेंगा तब यौगिक प्रक्रिया के माध्यम से मनुष्य परम पद को प्राप्त करेगा। 

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार ने भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित ताण्डव नृत्य का प्रदर्शन कर लड़को को प्रशिक्षित किया वहीं मृदुला दीदी ने कौशिकी नृत्य एवं कुछ योगासन का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। 

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान श्री विजय जी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं स्कूल के प्राचार्या शोभा देवी, निदेशक कार्लिक जी, सच्चिदानंद जी, दयानन्द जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उक्त जानकारी आनंद मार्ग प्रचारक संघ, रांची के भुक्ति प्रधान विजय कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse