हमारी सफलता में प्रयागराज की भूमिका अहम : यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे

 

शक्ति दुबे ने यूपीएससी 2024 में पहला स्थान हासिल किया 

यह उनका पांचवां प्रयास था, पहले कट आफ से चूकी थीं 

शक्ति ने रिजल्ट के बाद सबसे पहले अपने पापा को फोन किया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में यह सफलता पायी है। शक्ति के पिता प्रयागराज में ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टेड हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। 

उन्होंने कहा, ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल इंटरव्यू के बाद मैं कट आॅफ से 12 अंक से चूक गयी थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आयेगी। रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया, फिर अपनी मां को फोन किया। ये मेरा पांचवां प्रयास था। 

रैंक वन मिलने के बारे में शक्ति ने कहा, फीलिंग तो बहुत अच्छी है। पहले तो विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे विश्वास हो रहा है। मैंने तो नहीं लेकिन मेरे भाई ने हमेशा से सोचा था। पिछली बार जब मैं चूक गयी थी तो उसने कहा था कि मुझे नंबर वन रैंक मिलेगी। शायद भगवान ने मेरे हिस्से के लिए यह सफलता बचा रखी थी। 

उन्होंने आगे बताया, यह तो तय था कि आज दोपहर को रिजल्ट आना है। पहले तो मैंने सोचा कि मोबाइल एक तरफ रखकर सो जाऊं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर दोपहर को रिजल्ट अपलोड हुआ। मैंने पीडीएफ डाउनलोड की। फिर कोचिंग में फोन किया और बताया कि यह पीडीएफ सही है या फेक, मुझे जानकारी नहीं। बाद में कोचिंग की ओर से बताया गया कि मुझे नंबर वन रैंक मिली है। वह आगे कहती हैं, प्रयागराज तो मेरी जन्मभूमि भी है। वह मेरे दिल के बेहद करीब है। 

मेरे लक्ष्य को तय करने में प्रयागराज ने अहम भूमिका निभायी। यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अपने संदेश में शक्ति दुबे ने कहा, अगर आपको खुद पर विश्वास है तो संघर्ष जारी रखें। माता-पिता और परिवार का सपोर्ट बहुत मायने रखता है, इतने से सफलता मिल जाती है। जो गलतियां हुई हैं, वो सुधारी जा सकती हैं। किताबों की संख्या कम से कम होनी चाहिए, पहले के पेपर का अभ्यास करना चाहिए। मॉक इंटरव्यू भी जरूरी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse