इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन

 

एबीएन कैरियर डेस्क। इंडियन एयरफोर्स ने 2025 के लिए अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल से लेकर 11 मई 2025 तक इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को भारतीय एयरफोर्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। 

इसके बाद, उम्मीदवारों को 10 जून से 18 जून 2025 के बीच आयोजित होने वाली रैली में शामिल होना होगा। रैली स्थान पर उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की जांच की जायेगी। रैली का आयोजन एयरफोर्स स्टेशन न्यू दिल्ली और बेंगलुरु में किया जायेगा।

आवश्यक योग्यताएं

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को संगीत की समझ होनी चाहिए। विशेष रूप से, उन्हें पिच, टेंपो और गायन में सटीकता के साथ संगीत में दक्षता होनी चाहिए। 

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को वाद्य यंत्रों जैसे फ्लूट, बांसुरी, पिकोलो, ओबो, शहनाई आदि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

संगीत अनुभव प्रमाणपत्र

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान जैसे टीसीएल, आरएसएम, बैंगलोर स्कूल ऑफ म्यूजिक, बर्कली स्कूल आॅफ म्यूजिक, या अन्य किसी संस्थान से संगीत के क्षेत्र में 5वीं ग्रेड या समकक्ष या उससे ऊपर का प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में डिप्लोमा या समकक्ष प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को भी इस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse