एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, फरठिया, गढ़वा के तत्वावधान में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम नि:शुल्क सामूहिक विवाह 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर 51 वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए और अपने नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार और एसडीओ संजय कुमार आदि ने परमपूज्य अवधूत प्रियदर्शी राम जी बाबा के पूजन, माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर परमपूज्य कीनाराम जी और अवधूत भगवान राम जी की पूजा अर्चना कर नवविवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की गयी।
वर-वधुओं को उपहार स्वरूप साइकिल, पलंग, तोसक, बर्तन सेट, पंखा, वस्त्र आदि जीवनोपयोगी सामग्री प्रदान की गयी। समारोह में उपस्थित लगभग 2500 लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गयी थी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने में सहायक हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक नया रास्ता भी खोलते हैं।
उन्होंने बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्णा सिन्हा और प्रमोद सोनी भी मौजूद थे। कुलपति प्रोफेसर डॉ एमके सिंह, ट्रस्टी पवन कुमार, प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज के प्रतिनिधि और कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पीडी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार ने किया।
मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रंधीर कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, शंभु राम, मनोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, केशरी कुमार, सुभाष कुमार, पंकज कुमार सिन्हा सहित अन्य कई उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse