श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 203 वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 203 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा धाम के सदस्यों एवं उनके परिवार के सौजन्य से आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया‌। 

अन्नपूर्णा ‌महाप्रसाद में खिचड़ी भोग का विधिवत भोग पुजारी बिनोद कुमार तिवारी द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात्य मंदिर परिसर में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायको ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। 

पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल,  निर्मल जालान, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश भगत, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, चिरंजीवी लाल खंडेलवाल, विशाल जालान, विधा देवी अग्रवाल, रेखा पोद्दार, आशा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse