मानसिक रूप से बीमार सीपी सिंह का सरकार इलाज कराये : अम्मार होदा

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा धर्म विशेष के विरुद्ध दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश सचिव अम्मार होदा ने कहा कि सीपी सिंह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं। सुर्खियों में रहने के लिए आए दिन वह धर्म विशेष के खिलाफ बयान देते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मुख्या एक विशेष धर्म को उनके टोपी और कुर्ता से पहचानने की बात करते हों  और उस धर्म के लोगो को पंचर बनाने वाले , मंगल सूत्र ले कर भागने वाले बोल कर सम्बोधित करते हों ऐसे पार्टी के नेता ही देश में दंगा भड़का ने का काम कर रहे हैं। एक विशेष धर्म के लोगों को पंचर बनाने वाला कहने वाला ही भारत देश की अर्थव्यवस्था को पंचर कर रखा है।

मुर्शिदाबाद में जो दंगाई पकड़े गए हैं वो सारे एक बहुसंख्यक समुदाय के लोग हैं जो टोपी और कुर्ता पहन कर दंगा कर रहे थे।
बीजेपी देश की दंगाई पार्टी बन गयी है।  इसलिए इनके नेता आए दिन विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ बयान देकर उन्हें उत्तजित करने का प्रयास करते हैं। 

रांची विधान सभा के विधायक का बयान ये साबित करता है वह अपने मानसिक संतुलन खो बैठा हैं। उनको इलाज की जरूरत है। झारखण्ड के सत्ताधारी सरकार से मांग हैं ऐसे दंगाई विचार वालों की विधायकी निरस्त करे एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करे।  ऐसे दंगाई विचार वाले नेता रांची विधान सभा के लिया हानिकारक है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse