टीम एबीएन, रांची। दारुल कजा इमारत शरीया रांची के काजी शरीअत मुफ्ती मुहम्मद अनवर कासमी ने एलान किया है कि उन्तीस रम्जानुल मुबारक 1446 हिजरी मुताबिक तीस मार्च 2025 दिन रविवार को रांची व झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने यानी ईद उल फित्र का चांद आम तौर पर नजर आया है। जिसकी तसदीक हो चुकी है।
इसलिए एकतीस मार्च 2025 दिन सोमवार को शव्वाल उल मुर्करम 1446 हिजरी महीने की पहली तारीख यानी ईद उल फित्र का दिन है। उन्होंने कहा कि यही फैसला मरकजी दारुल कजा इमारत शरीया बिहार ओडिशा व झारखंड फुलवारी शरीफ पटना का है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse