टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने और पुलिस के साथ झगड़ा करने के आरोप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रांची के पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपियों पर सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया।
उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और लोजपा रामविलास ने अगले दिन रांची बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अपनी आवाज उठायी।
पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की शिकायत पर नामजद आरोपियों में संजय सेठ के अलावा ललित ओझा, कुमुद झा, बैजू सोनी, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप ओझा, धर्मेंद्र साहू और अशोक यादव सहित अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse