एबीएन बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। बीते 12 महीनों में 50वीं बार सोने ने आल-टाइम हाई स्तर को छुआ है। यह पिछले 12 वर्षों में सोने की सबसे लंबी तेजी का दौर है और इसके इतिहास में तीसरा सबसे लंबा बुल रन माना जा रहा है। 1970 के दशक में महंगाई, सुस्त आर्थिक विकास और बेरोजगारी के कारण सोने में लगातार चार साल तक तेजी देखी गयी थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 16% बढ़ चुकी है, जबकि पिछले एक साल में यह 39% का उछाल दिखा चुका है। यह लगातार तीसरे साल पॉजिटिव परफॉर्मेंस की ओर बढ़ रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की दूसरी तिमाही तक सोना 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत दिसंबर 2025 तक $3,200 से $3,400 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरार्फा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्च स्तर पर पहुंच गयी। पिछले सत्र में यह 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। यह 1,300 रुपए बढ़कर 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी, जो इसके अब तक के उच्चतम स्तर के करीब है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse