एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चाईबासा में मिड-डे-मील खाने से बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी, जिससे 1 बच्ची की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेटेया पंचायत स्थित नयागांव का है।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील सभी बच्चों को दाल-चावल और आलू की सब्जी परोसी गयी। मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी। बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 6 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
वहीं, अन्य बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse