सीएम हेमंत और अडाणी की मुलाकात के बाजार में चर्चे

 

उद्योगपति गौतम अडानी ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, आखिर क्या हुई बात, कयासों का बाजार गर्म 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में  अदाणी समूह के अध्यक्ष  उद्योगपति श्री गौतम अदाणी ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर झारखंड में निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। 

अडानी समूह के अध्यक्ष सह देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि आईपीआरडी के स्तर से इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया है। कहा गया है कि इस दौरान निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई है। 

गौतम अडाणी और सीएम की मुलाकात 

खास बात है कि राज्य गठन के बाद ऐसा पहला मौका है जब प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी रांची आए और सीएम से मुलाकात के बाद वापस लौट गये। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 7 के करीब उद्योगपति गौतम अडानी अपनी एक टीम के साथ चार्टर्ड प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रात करीब 10 बजे वापस लौट गये। 

कंपनी ने किया है गोड्डा में पावर प्लांट स्थापित 

दरअसल, अडानी समूह का झारखंड से गहरा जुड़ाव तब बना, जब कंपनी ने गोड्डा में पावर प्लांट स्थापित किया। गोड्डा स्थित पावर प्लांट से बांग्लादेश बिजली सप्लाई होती है। इसी कड़ी में कंपनी को हजारीबाग के बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा में कॉल ब्लॉक आवंटित हुआ है, लेकिन जमीन अधिग्रहण करने के लिए कंपनी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse