एक्सएलआरआई के विद्यार्थी को 1.10 करोड़ का पैकेज

 

डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। एक्सएलआरआई के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है। दो वर्ष के पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट एवं ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गये। इस बार भी एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए। रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 

उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के कुल 591 विद्यार्थियों में 589 को भारत में जबकि दो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आॅफर दिया। इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ रुपए जबकि डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख रुपए के पैकेज पर छात्र लॉक हुए। 

इनमें 41 ऐसे नये रिक्रूटर थे, जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया। इस प्लेसमेंट की खास बात ये रही कि फाइनल प्लेसमेंट के लिए सेलेक्ट कुल 34.17 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट आॅफर (पीपीओ) मिल चुका था।

पहला चरण-लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी)- जनवरी 2025 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी।

दूसरा चरण-कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी)- फरवरी 2025 में एक ही दिन आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था। सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse