अनिल टाइगर कि हत्या के विरोध में झारखण्ड बंद असरदार

 

झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानी

E Paper
होम बिहार झारखण्ड ओरिजिनल एजुकेशन बिजनेस मनोरंजन टेक लाइफ स्टाइल राशिफल धर्म खेल विश्व वीडियो

HomeJharkhandRanchi
Live Blog
Jharkhand Bandh Live: झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रौन कैमरा से रखी जाएगी निगरानी
Jharkhand Bandh Live Updates: बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में झारखंड के विभिन्न संगठनों ने झारखंड बंद का अह्वान किया है. बीजेपी, आजसू ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. झारखंड बंद का किन इलाकों में क्या असर रहने वाला है इस आर्टिकल में हम पल पल की जानकारी देंगे...

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती


रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है। हर पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। चौक‐चौराहे पर ड्रोन कैमरा सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बंद समर्थकों पर नजर रखी जायेगी। डीआईजी सह एसससपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पूर्व की बंदी की तरह इस बंदी में भी जिला पुलिस और प्रशासन के लोग मुस्तैद रहेंगे। सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उसका फुटेज रखेंगे। बंद को लेकर रैप, जैप, इको, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आश्रु गैस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse