एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू आज समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिले के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आपूर्ति पदाधिकारी ने माह मार्च 2025 का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से आच्छादित लाभुकों और ग्रीन राइस वितरण की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी पर्व-त्यौहार के मद्देनजर खाद्यान्न वितरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही ई-केवाईसी शत प्रतिशत कराने और सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वस्त्रों का वितरण भी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया।
बैठक में सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को गोदाम संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम में अनाज का बेहतर रखरखाव करने एवं रजिस्टर को अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल के बाद वे खुद गोदाम का औचक निरीक्षण करेंगी और उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse