एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आज पलामू जिला में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं प्रखंड समन्वयक को स्मार्ट फोन प्रदान किया गया। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा एक ओर जहां रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्टफोन प्रदान किया गया। वहीं पलामू के समाहरणालय सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने पोषण अभियान के तहत प्रतीकात्मक रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिका एवं पोषण अभियान से जुड़े प्रखंड समन्वयक को स्मार्टफोन एवं उससे जुड़े सामग्री प्रदान किया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं प्रखंड समन्वयक को आधुनिक सूचना तंत्र से जोड़ने के लिए सरकार का यह बड़ा प्रयास है। स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी से संबंधित रिपोर्ट प्रतिदिन जिला और विभाग को साझा करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से आंगनबाड़ी सेविका, पर्यवेक्षिकाएं अपने काम को और बेहतर बनाएंगे। उन्होंने सभी से अपने कार्य-दायित्वों का सरल, सुलभ एवं इमानदारी पूर्वक निर्वहन कर समार्टफोन दिए जाने के उद्देश्यों को पूर्ण करने की बातें कही।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों को समय से खोलने, बच्चों को षिक्षा प्रदान करने, उन्हें पौष्टिक पोषाहार उपलब्ध कराने एवं जरूरी फोटोग्राफ और प्रतिदिन की रिपोर्ट विभाग के अधिकृत प्लेटफॉर्म (पोषण ट्रैकर) पर साझा करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन मिलने से पोषण ट्रैकर में डाटा इंट्री करने, फेस आथेंटिकेशन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य कर जिला एवं राज्य में अपना नाम रोशन करें।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि जिले में 2625 आंगनबाड़ी सेविका, 30 पर्यवेक्षिका एवं 1 प्रखंड समन्वयक हैं। सरकार के निदेशानुसार इन सभी को स्मार्टफोन, डस्ट प्रूफ पाउच, बैक कवर, टेम्पर्ड ग्लास एवं एडॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन मिलने से सभी डिजिटल रूप से सक्षम बन सकेंगी। वहीं प्रत्येक दिन की गतिविधियां विभाग को आसानी से साझा कर सकेंगी। कार्यक्रम में माननीय विधायक के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse