मंदी के पंच से फिर सदमे में शेयर बाजार

 

शेयर बाजार को फिर लगा मंदी का पंच, निवेशकों के दो दिन में डूबे 6.40 लाख करोड़

एबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार को एक बार फिर से मंदी का पंच लगा है, जिसकी शुरुआत 25 मार्च को ही हो गयी थी। इस पंच की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को दो दिनों में करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये डूब गये हैं। खास बात तो ये है कि मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे। उसके बाद भी निवेशकों को 3.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था। 

वहीं बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निवेशकों को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। शेयर बाजार में जिस मंदी के पंच की बात हो रही है, उसमें यूएस टैरिफ की अनिश्चितता, तेजी के बाद बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, हैविवेट शेयरों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में इजाफा है।

ये पांचों चीजें किसी भी सूरत में भारतीय शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं है। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 7 कारोबारी दिनों में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान शेयर बाजार निवेशकों को 5.7 फीसदी का रिटर्न दिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बुधवार को शेयर बाजार के आंकड़े किस तरह के देखने को मिल रहे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक संसेक्स दोपहर तीन बजे करीब 800 अंकों की गिरावट के साथ 77,237.24 अंकों पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 77,229.77 अंकों के दिन के लोअर लेवल पर भी गया। वैसे सुबह के शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 78,021.45 अंकों के साथ ओपन हुआ था और 78,167.87 अंकों के दिन के हाई पर ओपन हुआ था। खास बात तो से मंगलवार कों सेंसेक्स 33 अंकों की तेजी साथ बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 

आंकड़ों के अनुसार निफ्टी 205 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दोपहर 3 बजे निफ्टी 23,463.65 अंकों पर देखने को मिला। खास बात तो ये है कि 23,700.95 अंकों पर ओपन हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 23,451.70 अंकों दिन के लोअर लेवल पर भी गया। इससे पहले लगातार 7 कारोबारी दिनों में निफ्टी 5.7 फीसदी की तेज देखने को मिली है। इस दौरान निवेशकों को भी मोटा नुकसान हुआ है। 

आंकड़ों को देखें तो बीएसई का मार्केट कैप निवेशकों की कमाई से जुड़ा हुआ होता है। एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,14,94,992.3 करोड़ रुपए था, जो बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान गिरकर 4,11,88,539.61 करोड़ रुपए हो गया। इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गये। वहीं दूसरी ओर 24 मार्च को बीएसई का मार्केट कैप 4,18,29,351.91 करोड़ रुपये था, जिसमें अब तक 6.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिलन चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse