धनबाद : चार वाहनों की टक्कर से मची चीख पुकार

 

झारखंड के धनबाद में सड़क हादसा, 4 वाहनों में जोरदार भिड़ंत, घटनास्थल पर मची चीख पुकार 

टीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के धनबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार के समीप जीटी रोड का है। बताया जा रहा है कि पिकअप, कार, ट्रक और इको वाहन कुल 4 वाहनों में जोरदार भिड़ंत हुई। 

सभी वाहन कोलकाता लेन पर निरसा की और जा रहे थे। इसी दौरान बीच बाजार के समीप ईको वाहन द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आ रही सभी वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। इस दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गयी। 

हादसे में 9 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी घायल लोग बिहार के गया एवं बंगाल के बताये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा बचाव कार्य करते हुए वाहनों में दबे सभी 9 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse