27 व 28 को सभी मंडल, अखाड़ाधारी का दौरा किया जायेगा : जय सिंह यादव

 

टीम एबीएन, रांची। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट  रांची में आज 12:30 बजे श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री जयसिंह यादव की अध्यक्षता में अति आवश्यक बैठक बुलाई गई बैठक में  श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई सुझाव आये और निर्णय पर चर्चा हुई। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने आये हुए सभी सदस्यों सहित पदाधिकारियो का स्वागत किया।

उन्होंने मंडल के सदस्यों को कहा कि आने वाले समय में श्री रामनवमी महोत्सव हम सभी बड़े धूमधाम से मनाएंगे इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए 27 और 28 को पदाधिकारियो के संग अरगोड़ा, पुनदाग , बजरा ,आई टी आई, हेहल, पंडरा, कांके हातमा बस्ती ,धावनगर, गांधीनगर, बांध गाड़ी , बढ़गाई,बरियातू ,लोआड़ीह, चुटिया और लालपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा करते हुए सभी अखाड़ाधारी व मंडल से मिलेंगे। 

उनके हर समस्या का निदान करने का प्रयास किया जाएगा। श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का गठन 29/ 3 /2025 को किया जाएगा । साथ ही टोला प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। सरहुल पूजा पर निकाली जाने वाली सरहुल शोभायात्रा का पूर्व की भांति मेन रोड में श्री महावीर मंडल शिविर लगाकर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित को बैठक में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया  साथ ही साथ की ननकू तिर्की ,अशोक वर्मा, राज किशोर प्रसाद, सुनील रंजन सहाय, को भी अंग वस्त्र देकर अपने क्षेत्र के  प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिंहा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उप मंत्री उदय रविदास, बलराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अंकेक्षक प्रेम सिंह निवर्तमान मंत्री दीपक ओझा, राकेश सिंह ,राजू यादव शंकर साहू, अशोक यादव ,संजय पोद्दार,बिंदुल वर्मा,ललित नारायण ओझा ,संजय जयसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का संचालन मंत्री सुभाष साहू ने किया वहीं कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse