रांची : कांके के पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को मेरी गोली, रिम्स में एडमिट

 

  • रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने मारी गोली, कांके चौक जाम

टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली उनके सिर में लगी है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। ये घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

वारदात से आक्रोशित लोगों ने कांके चौक जाम कर दिया है। रांची के कांके चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर को गोली मार दी और चलते बने। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। कांके चौक पर हमेशा भीड़ रहती है। 

इसके बावजूद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और आराम से निकल गये। स्थानीय लोगों की मानें तो बुधवार की दोपहर 3:50 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे हैं और अपराधियों ने दिनदहाड़े धांय-धांय कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। 

पुलिस एक केस की गुत्थी सुलझा नहीं पाती कि अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। बीजेपी नेता और कांके महावीर मंडल अध्यक्ष अनिल टाइगर को सरेआम गोली मारकर अपराधियों ने पुलिस की टेंशन फिर बढ़ा दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse