झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम में बिंदु कुमारी चयनित

 

  • कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु कुमारी का चयन झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम में

टीम एबीएन, कोडरमा। 26 मार्च 2025 शिव विहार के बोधगया में ऑल इंडिया कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में  कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु का चयन झारखंड सब जूनियर कबड्डी टीम में हुआ है। 

21 से 23 मार्च को झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर  बिंदु कुमारी का चयन झारखंड टीम में हुआ। उनके चयन पर कोडरमा जिला के सभी खिलाड़ियों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।

मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नंद राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, प्राचार्य श्री शर्मेंद्र कुमार साहू, प्रभारी प्राचार्य मनोज सिंह, कोडरमा जिले कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष संदीप सिन्हा,उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन खेल प्रशिक्षक धीरज पांडे एवं अर्चना सिन्हा विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, मुन्ना सिंह, विजय मिश्रा, रामानुज पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, संजय कुमार महतो, विक्रम कुमार, सुनील कुमार,  विजय तिवारी, किशोर कुमार, जितेश महतो, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनिया आदि ने बहन बिंदु को उसके खेल के प्रति जूनून और उसके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse