टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के 3 मुख्यमंत्री सीएम हाई स्कुलों में वर्ग 6 और 9 की परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इसमें 913 विद्यार्थीयों में 709 विद्यार्थी शामिल हुए। 204 अनुपस्थित रहे। 29 मार्च को पहली मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा इसमें 545 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। झुमरी तिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में 354 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 286 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। 68 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें 280 छात्राओं का चयन होगा। वहीं चंद्रवती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिनोद मिश्रा ने बताया कि 463 फार्म भरे गये जिसमें 240 छात्रों का चयन होगा। परीक्षा मेें 343 छात्र शामिल हुए और 120 अनुपस्थित रहे। वहीं जयनगर स्थित कस्तुरबा विद्यालय में भी 25 छात्राओं का वर्ग 6 के लिए परीक्षा हुई।
वार्डन सह शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि 96 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 80 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। 16 अनुपस्थित रही। जिसमें परीक्षा में 25 छात्राओं का चयन होगा। इसके अलावा 50 छात्राओं का चयन जिला स्तर पर कमिटि के द्वारा होगा। यहॉ कुल 75 छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया होती है।
बताते चले कि 24 मार्च को जैक के द्वारा परीक्षा का समय 11 से 1 बजे तक निर्धारित होगा। इसे सोमवार को विभाग के आदेश के बाद 1 घंटाबढा दिया गया और 2 बजे तक परीक्षा हुई। इधर 25 मार्च से 28 मार्च तक चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च विद्यालय में मूल्यांकन का कार्य होगा और 29 को मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse