पापमोचनी एकादशी पर झूम उठे श्री श्याम भक्त

 

टीम एबीएन, रांची। दरबार अनोखा सरकार अनोखी, खाटू वाले की हर बात अनोखी... भजनों की लय पर भक्त भाव विभोर हो गये। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। एकादशी का उल्लास लिए भक्तगण प्रात: काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। 

प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गैंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।  

रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतारब्रध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृतवर्षा की गयी।

श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आवेगो 

अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे 

श्याम तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है 

हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो 

इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान फल मेवा का भोग अर्पित किया गया।  रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीया, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, अरुण धानुका, मधुसूदन सारस्वत एवं गौरव परसरामपुरिया का विशेष सहयोग रहा।  उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse