टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस सशस्त्र बल के जवान जयप्रकाश महतो का सोमवार को आकस्मिक सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गयी। जाम टोली मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट आने से बाइक में सवार पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना हुई। आनन-फानन अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया।
उरांवडीह राहे के निवासी जयप्रकाश महतो (38) को पोस्टमार्टम के बाद आज मंगलवार पुलिस केंद्र रांची में ससम्मान अंतिम विदाई किया गया। जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ ने पुलिस बल के साथ मातम परेड व अंतिम सलामी दिया गया।
अंतिम विदाई समारोह में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, परमेश्वर महतो, तपेश यादव, नवीन तिवारी व कई विभागीय वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके उपरांत अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव को ससम्मान रवाना किया गया।
बताते चलें कि मृत जवान वर्तमान में झारखंड पुलिस सशस्त्र बल जमशेदपुर के बटालियन 6 में आरक्षी पद सेवारत थे। अपने सेवा काल के दौरान कई साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित रहे हैं।
अंतिम सलामी के उपरांत मृत परिवार से मुलाकात करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जयप्रकाश महतो का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति है। उनके साहसिक कार्य हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse