टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में विगत 1 वर्ष से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में आज 25 मार्च को स्पृहा कुमारी के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया।
अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 1 मार्च से 25 मार्च तक 25 दिनों मे 4790 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में- डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मीरा अडूकिया, दिनेश कुंवर, विपिन कुमार अग्रवाल, गोपेश्वर सिन्हा अभय कुमार, सुभाष सोनी, दीपक खेतान, ओमप्रकाश चौधरी, परमेश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रमन बोडा, संतोष कुमार सोनी, गजानंद शर्मा, सावित्री बाई, बलमीत सिंह, विवेक कुमार साहु, नंद किशोर चौधरी, गीता देवी शर्मा, रमन अग्रवाल, चुक्की देवी गाड़ोदिया, नीरज कुमार के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी।
सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ, चिरंजीलाल खण्डेलवाल, सुरेश अग्रवाल, सज्जन पाड़िया,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान,पवन कुमार पोद्दार, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse