*प्रेस प्रकाशनार्थ*
*16/3/2025*
---------------------------------------------
*हरियाणा संघ के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल*
टीम एबीएन, रांची। बंशीधर अडूकिया लेन स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में हरियाणा संघ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन रखा गया।
हरियाणा संघ के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर मिलन समारोह में शामिल मारवाड़ी समाज की कई संस्थानों के अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य पदाधिकारीयो को हरियाणा संघ की ओर से मंत्री विनोद जैन ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
आयोजन के संयोजक कमल शर्मा व राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों को अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह कहा की एक समय में हरियाणा संघ हमेशा कवि सम्मेलन का आयोजन करता आया है लेकिन किन्हीं कारणों से यह आयोजन बीच में रुक गया था जिसे हरियाणा संघ पुनः प्रारंभ करें । हमेशा से होली के समय में लोगों को हरियाणा संघ की याद कवि सम्मेलन कराए जाने हैं के रूप में याद रहती थी।
इस अवसर पर हरियाणा संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा व मंत्री विनोद जैन ने होली के भाईचारे का संदेश लोगों के बीच स्वागत के दौरान रखा उन्होंने कहा कि होली आपस के प्रेम भाईचारे को बनाये रखने में सहायक है।
मंच का संचालन उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने किया वहीं केसरिया ठंडाई वह लजीज स्वादिस्ट व्यंजनों का सदस्यों ने लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, विनोद जैन, प्रमोद सारस्वत, कमल शर्मा ,अनिल अग्रवाल ,गोविंद अग्रवाल, श्याम सुंदर गोयंनका ,सुभाष पिलानिया ,महेंद्र वर्मा ,रतन शर्मा ,किशन शर्मा ,रवि शर्मा ,सोमनाथ शर्मा ,श्याम सुंदर गोयल, प्रभाष गोयल,राज कौशिक,सहित सामाजिक संस्थाओ की ओर से उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सुरेश चंद्र पोद्दार, ललित पोद्दार, बसंत मित्तल, मनोज बजाज,पवन शर्मा, मनोज चौधरी, रमन वोडा, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, किशन शर्मा, किशन साबू ,नरेंद्र लखोटिया, रवि शंकर शर्मा,विमल दासानी, अमरचंद बेगानी, अशोक पुरोहित,विकास अग्रवाल, विशाल महलका, पृथ्वी राज चौधरी, पंकज पांडिया, विष्णु सेन,संजय सराफ राज कुमार नाटाणी, नंद किशोर चांगल, महेश खंडेलवाल सहित काफी संख्या में लोगों ने आपस में अबीर गुलाल का आनंद उठाते हुए केशरिया ठंडाई सहित स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse