एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबने में हॉकी झारखंड ने शानदार जीत हासिल की और पहली बार सीनियर नेशनल में चैंपियन बनी है। ये मुकाबला 12 मार्च, दिन बुधवार को शाम 7 बजे हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवी लाल हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
जिसमें फाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा टीम का मुकाबला झारखंड की हॉकी टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हरियाणा की टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की और नेशनल चैंपियन बनी। फाइनल में दोनों टीमों ने नियमित समय में 1-1 से बराबरी के बाद शूटआउट में हॉकी झारखंड ने गत चैंपियन हरियाणा को 4-3 से हराकर जीत हासिल किया।
जिसमें प्रमोदनी लाकड़ा (44वां मिनट) और रानी (42वां मिनट) ने नियमित समय में गोल किया। इसके साथ ही रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर, बिनिमा धन और कप्तान एलेबला रानी टोप्पो ने शूटआउट में गोल किया, जबकि गोलकीपर अंजलि भिंजिया के दो महत्वपूर्ण बचाव ने झारखंड की जीत को सुनिश्चित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse