दिल्ली की सीएम रेखा ने कैबिनेट को दिया मास्टर प्लान

 

दिल्ली मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक्शन मोड में मैडम उट रेखा गुप्ता, कैबिनेट को दिया मास्टर प्लान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली को नयी मुख्यमंत्री मिल गयी है। रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों झ्र प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया। 

मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। दोपहर तीन बजे वह दिल्ली सचिवालय पहुंचकर कामकाज शुरू करेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे वह यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग करेंगी। 

कैबिनेट के नए मंत्री सबसे पहले यमुना की स्थिति का जायजा लेंगे और फिर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। रेखा गुप्ता की सरकार के पहले फैसले क्या होंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse