राष्ट्रपति के आगमन से बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, फ्लाइट पकड़ने वाले जरूर ध्यान दें

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये गये हैं। इस संबंध में रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने आदेश जारी किया है। मैट्रिक परीक्षार्थियों और हवाई यात्रियों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 फरवरी को सुबह 8 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 14 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी वर्जित किया गया है। 

  • 14 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कांके, रातू, दलादली, काठीटांड़ और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर के मुख्य मार्ग लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 
  • 14 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रांची वासियों को एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक और राजभवन मोड़ तक सड़कों का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी गयी है। 
  • 14 फरवरी को कांके रोड, रातू रोड, काठीटांड़ से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड, लालपुर चौक और कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse