टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में कुछ बड़े बदलाव की संभावना है। इससे लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के लोगों को अब ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जायेगी। प्रदेश में रविवार से हवा के रूख में बदलाव हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse