अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर आनंदित होगा भारत : पीएम

 

  • भारत अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके खुश होगा... पेरिस में बोले PM मोदी

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए संचालन व्यवस्था और मानक स्थापित करने के वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं स्थायी AI के लिए परिषद में AI फाउंडेशन की स्थापना के निर्णय का स्वागत करता हूं। भारत अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके खुश होगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि AI हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को नया आकार दे रहा है और मानवता के लिए कोड लिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम एआई युग के शुरुआती दौर में हैं, जो आने वाले समय में मानवता के मार्ग को आकार देगा।

भारत करेगा अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी

पेरिस में आयोजित AI एक्शन समिट के पूर्ण सत्र में पीएम मोदी ने स्थायी AI के लिए परिषद में AI फाउंडेशन की स्थापना के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भारत अगले AI शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse