राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में विभिन्न विभागों के स्टॉल से लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाये गये हैं। माननीय मंत्री सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने स्टॉल का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया। स्टॉल के माध्यम से लोगों को दी जानेवाली जानकारी एवं गतिविधियों से अवगत होते हुए उसकी सराहना की। साथ ही स्टॉल पर ही संबंधित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।  

मेला में जिला ग्रामीण विकास शाखा के स्टॉल पर अबुआ आवास, मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कुप, बीर शहीद पोटो हो खेल आदि की योजनाओं की जानकारी लोगों ओ दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

यहां सरकार की योजनाओं से संबंधित पंपलेट, बुकलेट दिया जा रहा है। साथ ही एलईडी स्क्रीन पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्टॉल पर वन पट्टा, रोजगार श्रृजन योजना, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जानकारी दी जा रही है।  

क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, चियांकी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के स्टॉल पर कृषि उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। कृषि विभाग के स्टॉल मेंं टपक/स्प्रींकलर सिंचाई प्रणाली, बिरसा फसल विस्तार योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की जानकारी दी जा रही है। वहीं कृषक पाठशाला, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आदि योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजना से संबंधित पंपलेट व बुकलेट का वितरण किया जा रहा है। 

वहीं आत्मा के कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गयी है। परिवहन विभाग के स्टॉल पर सड़क सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सहित परिवहन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्टॉल पर आदिवासियों से संबंधित अधिकार एवं कानून से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा ग्रीन वैली स्कूल द्वारा लगाए गए स्टॉल पर राजा मेदिनीराय, पालमू पर्यटन, झारखंड के आदिवासी, स्वतंत्रता सेनानी एवं सड़क सुरक्षा के बारे में यहां आ रहे आगंतुकों को जानकारी दी गई।

साथ ही ग्रामीण जीवन-शहरी जीवन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है।  जेएसएलपीएस के स्टॉल पर पलास ब्रांड के उत्पाद सहित अन्य सामग्रियों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जा रही है। माटी कला बोर्ड के स्टॉल पर मिट्टी से निर्मित बर्तन की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्टॉल पर अचार, पापड़, चिप्स मिक्स अचार आदि प्रदर्शित किये गये हैं।  जिला समाज कल्याण शाखा के स्टॉल पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। 

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले  पोषाहार से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर, उसके फायदे से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सतबरवा की छात्राओं द्वारा बनाए गए फूल, मोमबत्ती, सेफ कॉर्नर आदि रखे गये हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, मत्स्य कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों के स्टॉल में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।  जिला स्वास्थ्य समिति के स्टॉल पर लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ -साथ जरूरतमंदों को दवाईयां भी दी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse