टीम एबीएन, रांची। रांची निवासी सर्वेश साबू (सुपुत्र श्री अरुण साबू- श्रीमती रंजना साबू) ने सीएमए की दिसंबर 2024 में आयोजित फाइनल की परीक्षा में एआईआर 7 रैंक लाकर सीएमए की डिग्री प्राप्त की एवं समाज तथा परिवार का गौरव बढ़ाया। सर्वेश ने सीएमए की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी एआईआर 1 रैंक प्राप्त किया था।
मेधावी सर्वेश की रुचि क्रिकेट खेल में भी है। हाल ही में आयोजित एमपीएल में सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब भी अर्जित किया था। सर्वेश के पिता श्री अरुण साबू का अपर बाजार में अपना व्यवसाय है तथा माता श्रीमती रंजना साबू गृहणी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse