अब मंइयां सम्मान की राशि के लिए हर महीने जद्दोजहद

 

मंईयां सम्मान योजना के तहत क्यों नहीं मिली जनवरी माह की किस्त

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सत्ता की कुर्सी तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक पहेली बनती जा रही है। जनवरी का महीना खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक जनवरी माह में मिलने वाली 2500 रुपए की किस्त जारी नहीं हुई। अब फरवरी का महीना शुरू हो गया है। लिहाजा, लाभुक परेशान हैं। 

सवाल पूछे जा रहे हैं कि जनवरी की किस्त कब जारी होगी। लेकिन महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी विलंब के कारणों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि आखिर जनवरी की किस्त कब जारी होगी। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से लाभ उठाने वाले कितने लाभुक चिन्हित किए गये है, कितनों के नाम काटे गए हैं और 1 फरवरी तक कितने लाभुक का डाटा अपडेट हो चुका है। 

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान पोर्टल में कई तकनीकी कमियों की वजह से लिस्ट अपडेट करना टेढ़ी खीर बना हुआ है। ऊपर से भौतिक सत्यापन के दौरान तरह-तरह की गड़बड़ियां सामने आ रहीं है। ज्यादातर लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड नहीं है। लिहाजा, सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने में काफी वक्त लग सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी तक किस्त जारी हो सकती है। क्योंकि 24 फरवरी से झारखंड का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अगर मामला उलझा रहा तो सरकार को विपक्ष के तीखे सवाल झेलने पड़ेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse