झारखंड : बसंत पंचमी पर तीन को सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी

 

टीम एबीएन, रांची। बसंत पंचमी पर झारखंड में तीन फरवरी (सोमवार) को सरकारी अवकाश रहेगा। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है। 

दो के बदले अब तीन फरवरी को छुट्टी घोषित 

झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि बसंत पंचमी के अवसर पर दो फरवरी (रविवार) को घोषित अवकाश की जगह तीन फरवरी (सोमवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse