झारखंड : अब ठंड से राहत की उम्मीद

 

टीम एबीएन, रांची। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच मौसम केंद्र, रांची ने थोड़ी राहत वाली खबर दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में जहां आज चतरा को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। 

मौसम केंद्र रांची के ताजा मौसम जानकारी के अनुसार 06 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी। आज राज्य का सबसे कम तापमान चतरा जिले में 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जबकि अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ। 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम 

  • 01 फरवरी को झारखंड के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे बनने की संभावना है। 
  • 02-03 फरवरी को सुबह में कोहरा-धुंध बनने के बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। 
  • 04-05 फरवरी को दिन की शुरूआत आंशिक बादल से होगी उसके बाद आंशिक बादल बनने की संभावना है। 
  • 06 फरवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे और धुंध से होगी और उसके बाद आसमान साफ हो जायेगा। 
  • 01 फरवरी को रांची और आसपास का तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse