एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद 6 नंबर दो कॉलोनी में नली निर्माण कार्य में गुणवत्ता में भारी घोटाला हो रहा है।
घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तमाल कर ठेकेदार सरकार को चूना लगा रहा है और इसमें वार्ड 8 के ईमानदार जेई को गुमराह कर के ठेकेदार नाली निर्माण के कार्य में घोटाला कर रहा है। इनका बिल भी रोक जाये क्योंकि यह पहले भी नगर निगम को गुमराह कर के बिल लेने में कामयाब होते आ रहा है।
इसलिए इनका बिल पे भी रोक लगाया जायग और इनका लाइसेंस भी रद किया जाये ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। क्योंकि ठेकेदार खुद मालामाल हो रहे हैं और नगर निगम चूना लगा रहे हैं। अगर नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse