एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दनन ने शिष्टाचार मुलाकात कर बुके देकर वित्त मंत्री का स्वागत किया। वित्तमंत्री ने कल यानी शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने पर कहा कि उन्हें कोई अपेक्षा नहीं है।
केंद्र सरकार कोई स्पेशल पैकेज झारखंड को नही दे, बल्कि झारखंड का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केवल दे दे। बजट से बस यही अपेक्षा रखते है। उन्होंने कहा कि अभी ब्याज की बात नहीं करेंगे, यह याचना करने की बात नहीं है यह हक है। यह विभागीय प्रावधान है जो देनदारी झारखंड की बनती है वह केंद्र सरकार दे दे।
वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च वित्तीय साल का महीना आने वाला है। राजस्व लक्ष्य को लेकर सभी विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। राजस्व संग्रह का धनबाद मुख्य केंद्र है। उन्होंने कहा कि धनबाद जिले के सभी अंचल में राजस्व में कमी आयी है। मार्च में 2 महीना लगभग बाकी है।
तब तक राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा। वहीं मईया योजना में पायी जाने वाली गड़बड़ी पर कहा कि जो योजना लागू होती है संभावना है कुछ गड़बड़ियां होंगी, जो दोषी है उस पर कार्रवाई होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse