एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारूद भरे ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग लगने से घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। भागने के दौरान दर्जनों लोग गिरकर घायल हो गये हैं। मामला जिले के केरेडारी टंडवा रोड स्थित बड़कागांव डेली मार्केट के पास का है।
बताया जा रहा है कि यहां अचानक बीजीआर कंपनी की बारूद भरे ट्रक ( जे एच 01 ए बी 0201) में आग लग गयी, जिससे भगदड़ मच गयी। ट्रक में आग लगने की खबर सुनकर बाजार में खरीद बिक्री कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान दर्जनों लोग भागने के क्रम में गिरकर चोटिल हो गये।
आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया जिससे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होनी लगी। वहीं, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले में ट्रक के चालक ने बताया कि वह केरेडारी के एनटीपी के अधीनस्थ बीजीआर कंपनी की बारूद लेकर रांची जा रहे थे। शाम 4:30 बजे बड़कागांव के लोगों ने रोक कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह और खलासी गाड़ी रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण आग को नहीं बुझाते तो बड़कागांव की बड़ी आबादी बड़े हादसे का शिकार हो जाती।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse