एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित होंगे। योग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किये जाने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर तत्परता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों का आज उपायुक्त शशि रंजन ने समीक्षा की।
समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत समिति के समक्ष प्राप्त 673 आवेदन पत्र जांच कर प्रस्तुत किये गये। इसमें 336 आवेदन पत्र सही पाये गये। त्रुटिरहित आवेदनों को सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए राज्य को भेजने पर सहमति बनी, ताकि योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके।
त्रुटिपूर्ण 337 आवेदनों को अस्वीकृत करते हुए निरस्त कर दिया गया। उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य लाभुकों को लाभान्वित किये जाने की दिशा में कार्य करने में गति लाते हुए योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजकुमार पासवान, जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार,अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि विनोद तिवारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के जिला समन्वयक चंद्रकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse