समाजसेवी अशोक भालोटिया के निधन पर शोक व्यक्त

 

टीम एबीएन, रांची। प्रतिष्ठित उद्यमी एवं समाजसेवी अशोक भालोटिया के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक भालोटिया न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि एक विनम्र और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने मारवाड़ी समाज के एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए अनेक कार्य किये। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता  संजय सर्राफ ने कहा कि अशोक भालोटिया सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, स्पष्टवादिता, धार्मिक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष  सहित विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों मे रहकर समाज की सेवा मे अपना अतुलनीय योगदान दिया। जो अविस्मरणीय है। उनके निधन से पूरे समाज, व्यापार एवं उद्योग जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।  

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, अशोक नारसरिया,कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, किशन साबू, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, बबलू हरित, कमल जैन, सुनील पोद्दार, सौरभ बजाज, अजय कुमार खेतान, दीपेश निराला, विशाल पाड़िया, विकास अग्रवाल, मनोज रूईया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, संजय सर्राफ आदि शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse