देवेंद्रनाथ महतो ने ग्रामीण एसपी से की कार्रवाई की मांग

 

  • देवेंद्रनाथ महतो ने रांची ग्रामीण एसपी से  मुलाकात कर सिल्ली, सोनाहातु, राहे क्षेत्र में निरंतर चोरी मामले पर त्वरित कार्रवाई की की मांग 
  • ग्रामीण एसपी ने तत्काल एसआइटी गठन कर करवाई और रिकवरी का दिया आश्वासन 

टीम एबीएन, रांची। जिला अंतर्गत सिल्ली, सोनाहातू, राहे थाना क्षेत्र में आये दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। आज शुक्रवार को जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो रांची जिला ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर कार्रवाई हेतु मांग पत्र सौंपा। 

क्षेत्र के वर्तमान स्थिति पर विस्तार से अवगत कराया। श्री महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने के दरमियान में दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले सामने आया है। सोना, चांदी, आभूषण ज्वैलर्स और नगदी रुपये की चोरी हुई है। जिससे लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है। 

लिखित आवेदन में बताया कि 10 जनवरी 2025 को सोनाहातु थाना के मारांकिरी गांव में छह घर, 8 जनवरी को सिल्ली थाना के  चार घर एवं 18 जनवरी को आठ घर एवं 21 जनवरी को राहे थाना क्षेत्र के बारूडीह  पारमडीह  गांव के नौ घरों में चोरी हुआ है। पुलिस प्रशासन से यथाशीघ्र क्राइम कंट्रोल और रिकवरी की मांग की।  

ग्रामीण एसपी ने सकारात्मक पहल करते हुए आश्वासन दिया कि कि सिल्ली डीएसपी, बुंडू एसडीपीओ, सिल्ली, सोनाहातू, राहे थाना के एक-एक इंस्पेक्टर तथा एक टेक्निकल टीम के सहयोग से एक एसआईटी गठन कर एक सप्ताह के अंदर सभी चोर को गिरफ्तार कर  रिकवरी कराया जायेगा तथा क्षेत्र में अमन चैन शांति बहाल किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse