टीम एबीएन, लोहरदगा। आज छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस में कोयला खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की, कोयला मंत्रालय एसईसीएल प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद विजय हांसदा ने किया।
बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखते हुए कहा कि कोयला खदानों में सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देनी की आवश्यकता है।
बैठक में अन्य सांसद सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक से पूर्व सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने कोयला खदानों का औचक निरीक्षण भी किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse